Muzaffarpur 15 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 15 फरवरी 2026 को Ravi Mehta Memorial Football रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग के तहत खेले गए दो मैचों में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने चक्कर स्पोर्टिंग क्लब को 12–0 से हराया, जबकि किंग कोबरा फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को 2–0 से पराजित किया।
Ravi Mehta Memorial Football
आज दिनांक 15 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले गए।पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने चक्कर स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित कर दिया।
दूसरे मैच में किंग कोबरा फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोल से पराजित कर दिया।
रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज का
पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब बनाम चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया।

आज के मैच का शुभारंभ श्री सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ने सूर्यदेव कुमार ,इरशाद मलिक एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।आज के मैच प्रारंभ से ही बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के पक्ष में एक तरफा रहा। बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के विरुद्ध खेल के प्रथम भाग में ही 6 गोल कर दिए। मध्यांतर के पश्चात बैरिया फुटबॉल क्लब ने चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के विरुद्ध और 6 गोल कर दिये।
खेल के समाप्ति पश्चात बैरिया स्पोर्टिंग क्लब में चक्कर स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित कर दिया
2.दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया । आज के मैच का शुभारंभ जिला फुटबाल संघ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष अश्वनी खत्री जी ने मोहम्मद सलाउद्दीन राकेश पासवान एवं अन्य के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
Ravi Mehta Memorial Football : आज खेले गए दूसरे मैच में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया । लेकिन सफलता किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को मिला जिसके जर्सी नंबर 13 विष्णु कुमार ने खेल के 8 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर एक शून्य की बढ़त बना लिए। किंग कोबरा फुटबॉल के जर्सी नंबर 6 नितेश कुमार के द्वारा खेल के 13 मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया गया एवं बढ़त दो शून्य की हो गई। मध्यांतर तक किंग कोबरा फुटबॉल क्लब पुलिस बॉयज फुटबॉल टीम से शून्य के मुकाबले दो गोल से आगे थी।
मध्यांतर के पश्चात दोनों टीमों ने काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली ।खेल के पश्चात किंग कोबरा फुटबॉल क्लब पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया।
State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता https://t.co/RDmISh7Iqt #paragames #Muzaffarpur #Bihar pic.twitter.com/k3rVW4RVOI
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 15, 2026
आज खेले गए पहले मैच के निर्णायक के रूप में दीपक कुमार सहायक निर्णायक के रूप में मणिराज ठाकुर,मोहम्मद सईद एवं चौथ निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार,सहायक निर्णायक अमोद कुमार , सईद,एवं चौथे निर्णायक के रूप में दीपक कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 16 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम रैम्बो फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर,दूसरा मैच ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच होगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।