Headlines

Ravi Mehta Memorial Football शहीद खुदीराम बोस FC ने मुजफ्फरपुर FA को पराजित किया

Ravi Mehta Memorial Football Ravi Mehta Memorial Football
Advertisements

Muzaffarpur 28 October : आज दिनांक 28.10.24 को Ravi Mehta Memorial Football टीम प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को एक के मुकाबले 6 गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 28 10 24 को लीग टूर्नामेंट का तीसवां और आज का पहला मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम अमित 11 फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था जिसमें किंग कोबरा फुटबॉल क्लब की टीम खेल के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई जिसके कारण अमित 11 के पक्ष में वॉकओवर दे दिया गया और जीत का पूर्ण अंक दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football  शहिद खुदीराम बोस FC ने मुजफ्फरपुर FA को पराजित किया
Ravi Mehta Memorial Football शहीद खुदीराम बोस FC ने मुजफ्फरपुर FA को पराजित किया


Ravi Mehta Memorial Football का 31वां और आज का दूसरा मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी शिवजी प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद के द्वारा मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी, मोहम्मद सलाउद्दीन कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू जी,निलेश कुमार एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया।


खेल के 12 वे मिनट में शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 5 कमलेश कुमार के द्वारा अपनी टीम के लिए पहला गोल किया गया। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 9 अमित कुमार ने खेल के 16 वे 40 वे और 60 वे मिनट में अपनी टीम के लिए तीन गोल किए गए।जर्सी नंबर 49 आशीष कुमार निखिल के 26 वे मिनट और जर्सी नंबर 12 साहिल कुमार ने खेल के 45 वे मिनट में अपने टीम के लिए गोल किए।

मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के लिए जर्सी नंबर 5 रितेश रंजन ने खेल के 67 में मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया खेल के समाप्ति पश्चात शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को एक के मुकाबले 6 गोलों से पराजित कर दिया ।

आज के मैच में निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक राकेश कुमार और समीम उल हक प्रतिनियुक्त थे।


लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में पड़ने वाले त्योहारों (दीपावली, भाई दूज ,चित्रगुप्त पूजा,और छठ महापर्व) के कारण लीग टूर्नामेंट को दिनांक 29.10.24 से 09.11.24 तक स्थगित किया जाता है। लीग टूर्नामेंट के शेष मैचों के लिए दिनांक 10.11.24 से लीग टूर्नामेंट पुनः शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *