Muzaffarpur 12 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 12 फरवरी 2026 को खेले गए Ravi Mehta Memorial Football रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को 1–0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र गोल मुहम्मद याकूब ने किया, जबकि अगला मुकाबला 13 फरवरी को ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम और आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।
Ravi Mehta Memorial Football
आज दिनांक 12 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।
रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम किंग कोबरा फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू कोषाध्यक्ष जिला फुटबाल संघ ने मोहम्मद सलाउद्दीन रोहिताश तिवारी, सुनील कुमार सिंह ,कासीमुद्दीन ,वीरेंद्र कुमार यादव, राकेश कुमार पासवान, गोलू एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

आज के मैच में दोनों ही टीमें संघर्षपूर्ण एवं अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। खेल के शुरू होने के 6 वें मिनट में यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को गोल करने का अवसर मिला जिसे यंग ब्वॉयज टीम के जर्सी नंबर 11 मुहम्मद याकूब ने अपनी टीम के लिए उसे गोल में परिवर्तित कर दिया और टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।इसके पश्चात दोनों ही टीमों द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मध्यांतर तक इस के अलावा कोई गोल नहीं हुआ एवं यंग ब्वॉयज एक गोल से आगे रही।
मध्यांतर के पश्चात दोनों टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली ।खेल समाप्त होने के बाद यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किये।
Muzaffarpur में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग https://t.co/T8vDEDzCXu #muzaffarpur #news pic.twitter.com/doIEWa9XpO
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 12, 2026
आज के खेल के निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक इरशाद मलिक ,अमोद कुमार एवं चतुर्थ निर्णायक के रूप में मोहम्मद सईद ने अपनी भूमिका निभाई।लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 13 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट का अगला मैच ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम एवं आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा एवं दिनांक 14 फरवरी 26 से लीग प्रतियोगिता में रोजाना दो मैच खेले जाएंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।