Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 October : आज दिनांक 2010 24 को Ravi Mehta Memorial Football लीग मैच प्रतियोगिता के तहत 2 मैच खेले गए इसमें पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित किया दूसरे मैच जो जागृति फुटबॉल क्लब एवं शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया वह एक-एक गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 2010 24 को लीग टूर्नामेंट का 15 व और आज का पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और किंग कोबरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 7 प्रकाश के द्वारा खेल के 15 वे मिनट में गोल का अपनी टीम को एक शून्य से बढ़त दिला दिए। बैरिया स्पोर्टिंग क्लब की ओर से जर्सी नंबर 6 ऋतिक कुमार ने
तीसरे और 48 में मिनट में जर्सी नंबर 9 शिवम राज ने 33 में मिनट में एवं जर्सी नंबर 8 राजा कुमार ने 63 में मिनट में अपने टीम के लिए गोल किया ।खेल के समाप्ति पर बैरिया स्पॉटिंग क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने कोबरा को पराजित किया, दूसरा मैच ड्रा
Ravi Mehta Memorial Football बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने कोबरा को पराजित किया, दूसरा मैच ड्रा


लीग टूर्नामेंट का 16वां एवं आज का दूसरा मैच जागृति फुटबॉल क्लब एवं शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया खेल के दौरान दोनों टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध एक-एक गोल किया ।खेल के समाप्ति पर दोनों टीम एक-एक गोल से बराबरी पर रही।
आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार सहायक निर्णायक के रूप में शशि रंजन और रमेश कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

Advertisements


आज के दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में सुरेश महतो एवं सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार एवं दीपक कुमार 2 ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कल दिनांक 21 10 24 को पहला मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम बनाम गुरु फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब बनाम चक्कर स्पॉटिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.