Headlines

Ravi Mehta Memorial Football बैरिया स्पोर्टिंग क्लब विजयी,दूसरा मैच ड्रा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 24 October : आज दिनांक 24 10 24 को Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत 2 मैच खेले गए पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने एम आई टी फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।
दूसरा मैच जागृति फुटबॉल क्लब और विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जो शून्य शून्य से बराबरी पर रहा।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 24 10 24 को लीग टूर्नामेंट का 23 व और आज का पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और एम आई टी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 9 शिवम राज निखिल के साथ में मिनट और जर्सी नंबर 8 राजा कुमार खेल के 71 मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किए खेल के समाप्ति पर बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने एम आई टी फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित का दिया।

Ravi Mehta Memorial Football बैरिया स्पोर्टिंग क्लब विजयी,दूसरा मैच ड्रा
Ravi Mehta Memorial Football बैरिया स्पोर्टिंग क्लब विजयी,दूसरा मैच ड्रा


लीग टूर्नामेंट का 24 मा और आज का दूसरा मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब एवं जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया दोनों टीमों ने काफी संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई टीम गोल करने में सफल नहीं हो सके खेल के समाप्ति पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर रहा।


आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार और मणिराज प्रतिनियुक्ति थे।
दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अजीत कुमार सहायक निर्णायक के रूप में अमोद कुमार एवं मोहम्मद सलाउद्दीन प्रतिनियुक्त थे।

दिनांक 25 10 24 को लीग टूर्नामेंट मैं दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।