Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 October : RDS College के लिए यह गर्व का क्षण है जब महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। हिन्दी विभाग की स्नातकोत्तर पूर्व छात्रा सुश्री पूर्णिमा कुमारी, अंग्रेजी विभाग के स्नातकोत्तर के पूर्व छात्र द्वय श्री कृष्ण मुरारी एवं श्री गौतम सिंह, तथा वाणिज्य विभाग की स्नातकोत्तर पूर्व छात्रा कुमारी ममता,विनीता कुमारी और धीरज कुमार ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उतीर्णता हासिल की है।

RDS College के पूर्व छात्र

RDS College के पूर्व छात्र Purnima Kumari
RDS College के पूर्व छात्र Purnima Kumari

इनकी इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनिता सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

हिन्दी विभाग के वरीयतम प्राध्यापक प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, सम्बन्धित विभागाध्यक्ष प्रो. नीलिमा झा, प्रो. सत्येन्द्र प्रसाद सिंह और डॉ. प्रियंका दीक्षित सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने मिलकर सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

महाविद्यालय परिवार का यह विश्वास है कि उनके ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं आगे चलकर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देंगे और महाविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि ने महाविद्यालय के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है और यह संदेश दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

बधाई और शुभकामनाओं की बौछार के साथ RDS College परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.