Bihar News
Advertisements

Bhagwanpur/Viashali 25 September : Vaishali Teacher Dr. Satish Kumar Sathi ने पटना में आयोजित राज्य स्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में सहभागिता की और यूनिसेफ के राज्य सलाहकार से सम्मान प्राप्त किया।

Vaishali के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, एससीईआरटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के मौर्या होटल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में वैशाली जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखोपुर ढढ़िया, भगवानपुर के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी ने सहभागिता की।

Vaishali के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी
Vaishali के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इक्विटी संभाग से संबंधित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यशाला में विभिन्न जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, इक्विटी संभाग प्रभारी तथा राज्यभर से चयनित 18 शिक्षक शामिल हुए। वैशाली से सरिता कुमारी ने इक्विटी संभाग प्रभारी के रूप में सहभागिता की।

Advertisements

कार्यशाला में किशोरावस्था कार्यक्रम, कैरियर गाइडेंस, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, सेल्फ-एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस तथा जागरूकता कार्यक्रम सहित पांच प्रमुख विषयों पर योजना तैयार की जा रही है। डॉ. सतीश कुमार साथी ने योजना निर्माण में योगदान देने के साथ विभिन्न सत्रों का संयोजन एवं संचालन भी किया।

उनके सक्रिय एवं सराहनीय योगदान के लिए यूनिसेफ के राज्य सलाहकार मुजतबा हुसैन ने डॉ. सतीश कुमार साथी को सम्मानित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.