Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 March : RDS College, मुजफ्फरपुर में आयोजित “From Campus to Career” कार्यशाला में विशेषज्ञों ने युवाओं को कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। बिहार सरकार की योजनाओं और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।

RDS College : “From Campus to Career” Workshop

RDS College में युवा रोजगार-कौशल विकास, बिहार सरकार, यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट इनफॉरमेशन एंड गाइडेंस ब्यूरो एवं आइक्यूएसी आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में “फ्रॉम कैंपस टू करियर” अपॉर्चुनिटी बियोंड द गवर्नमेंट सेक्टर” विषय पर कृष्ण सभा भवन में आयोजित कार्यशाला में बिहार विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवा रोजगार और कौशल विकास एक प्रमुख चुनौती है।

RDS College : “From Campus to Career” Workshop
RDS College : “From Campus to Career” Workshop
RDS College : “From Campus to Career” Workshop
RDS College : “From Campus to Career” Workshop
Advertisements
RDS College : “From Campus to Career” Workshop
RDS College : “From Campus to Career” Workshop

उन्होंने बताया कि आज युवाओं के बीच स्किल गैप और डिजिटल साक्षरता की कमी है। एकेडमिक डिग्री काफी नहीं है, कौशल होना जरूरी है। आज का युवा बुनियादी डिजिटल कार्यों में अक्षम है। बिहार सरकार इस दिशा में युवा रोजगार और विकास कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार विश्वविद्यालय भी युवाओं के कौशल विकास हेतु कई प्रोग्राम पर योजना बद्ध है।

बिहार विश्वविद्यालय इंडस्ट्रीज से एमओयू साइन कर विशेष पहल कर रही है। रोबोटिक और ऑटोमेशन रिसर्च पर फोकसकिया जा रहा है। स्टार्टअप आइडिया को प्रमोट किया जा रहा है। रोजगार सृजन और प्रोजेक्ट रिसर्च पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने ग्लोबल विकास के दौर में चीन के आर्थिक विकास पर विस्तार से चर्चा की।

RDS College : “From Campus to Career” Workshop
RDS College : “From Campus RDS College : “From Campus to Career” Workshopto Career” Workshop
RDS College : “From Campus to Career” Workshop
RDS College : “From Campus to Career” Workshop

जिला इंडस्टरीज सेंटर मुजफ्फरपुर के जनरल मैनेजर विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि युवाओं के अंदर उद्यमिता विकास के लिए “मुख्यमंत्री उद्यमी योजना”काफी कार्य कर रहा है। इसके तहत युवाओं को रोजगार के लिए सीड मनी के रूप में 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता (ब्याज मुक्त) प्रदान की जा रही है। नई इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए उद्यमी बिहार सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

युवा रोजगार स्कीम बिहार सरकार के उपनिदेशक अश्वजीत पराशर ने बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से समझाया। बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक ज्ञान और सॉफ्ट स्किल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी योजना की शुरुआत हो चुकी है। मुजफ्फरपुर में भी इसके दो केंद्र स्थापित किए गए। इसका लाभ छात्र ले सकते हैं।

RDS College

रोजगार पदाधिकारी व कार्यक्रम समन्वयक मो. इमरान हसीब ने युवा रोजगार और कौशल विकास योजना के प्रत्येक बिंदु पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस वर्कशॉप से युवाओं को काफी लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में युवा रोजगार कार्यक्रम राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत जरूरी है। डिजिटल साक्षरता और वैश्वीकरण के दौर में बिहार सरकार के द्वारा कौशल एवं रोजगार प्रदान करना वाकई गौरवपूर्ण कार्य है।

मौके पर सह समन्वयक डॉ भगवान कुमार, डॉ नीलिमा झा,आर एन ओझा, डॉ एमएन रजवी, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ आरती कुमारी, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ स्नेहलता, डॉ आयशा जमाल, डॉ सुमन लता, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ सौरभ राज, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ नेयाज अहमद, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ विकास कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ गणेश शर्मा, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ मनीष कुमार शर्मा समेत सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ प्रियंका दीक्षित ने किया।कार्यक्रम का सफल समापन राष्ट्रगान के उपरांत किया गया ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.