Muzaffarpur 1 April : 01 अप्रैल 2026 को RDS College में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर, कक्षाओं, गलियारों और प्रतिमाओं के आसपास सफाई की। प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता पर प्रेरक संबोधन दिया।
RDS College में NSS स्वच्छता अभियान
दिनांक 01-04-2026 को RDS College परिसर में प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

स्वच्छता और स्वास्थ्य मानव की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है: प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार
कार्यक्रम को प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य (Hygiene) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह मानव की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए स्वयंसेवकों को निरंतर प्रेरित किया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों जैसे डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. आनंद प्रकाश दुबे, डॉ. ललित किशोर आदि ने भी उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों द्वारा कक्षाओं, गलियारों तथा परिसर के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। साथ ही प्रो. निगमानंद कुँवर जी एवं श्री महेश शाही जी की प्रतिमाओं के आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई की गई, जिससे उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जा सके।
SKJ Law College में भव्य एलुमनी मीट: पूर्व छात्रों और न्यायिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति https://t.co/MQUQ0zyfie #Muzaffarpur #law @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/DDNKq1Yx3l
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 29, 2026
सभी कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया, जिससे परिसर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सके। अंत में, यह स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम न होकर एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ, जिसने सभी स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ किया। इस प्रकार के प्रयास न केवल परिसर को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि एक सकारात्मक और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।