Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 October : RDS College की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय भीखनपुरा में दीपावली के उपहार बांटे गए।

RDS College NSS

RDS College


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं की ओर से भिखनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच दीपक, लड्डू, अगरबत्ती और पटाखे का वितरण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं ने आपस में इकट्ठा किए गए पैसे से इन सामग्रियों का वितरण किया।

RDS College NSS द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय भीखनपुरा में दीपावली के उपहार बांटे गए
RDS College NSS द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय भीखनपुरा में दीपावली के उपहार बांटे गए
RDS College NSS द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय भीखनपुरा में दीपावली के उपहार बांटे गए
RDS College NSS द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय भीखनपुरा में दीपावली के उपहार बांटे गए


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र- छात्राओं द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर स्कूल के बच्चों के बीच दीये,लड्डू एवं पटाखे का वितरण एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों के बीच विकास की रोशनी पहूंचानी है। दीपावली के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराना है।

Advertisements


राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ता हर वर्ष दीपावली की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम करते हैं। स्कूली बच्चों के बीच दीपावली एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जाता है। यह प्रयास गांव के गरीब बच्चों के बीच उत्साह एवं प्रेरणा का माहौल पैदा करता है।
इस कार्यक्रम में आलोक, कृष्णा, आशीष, नितेश, राहुल, पुरुषोत्तम, अंजलि, आलिया, शांभवी, सुधा, आयशा तबस्सुम, अदिति, पलक एवं रजिया ने भाग लिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.