Muzaffarpur News

आरडीएस कॉलेज एनएसएस की छात्रा अंजली कुमारी का राज्य स्तरीय कैंप 2022 के लिए चयन

Advertisements

इस कैंप में पूरे बिहार से चयनित छात्र छात्राओं को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 12.11.2022 से 21.11. 2022 तक दिल्ली में आयोजित होने वाले पैरेड समारोह के लिएअभ्यास कराया जाएगा।

Muzaffarpur 22 October : आरडीएस कॉलेज एनएसएस की छात्रा अंजली कुमारी का राज्य स्तरीय प्री आरडी कैंप 2022 के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय इस कैंप में पूरे बिहार से चयनित छात्र छात्राओं को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 12.11.2022 से 21.11. 2022 तक दिल्ली में आयोजित होने वाले पैरेड समारोह के लिएअभ्यास कराया जाएगा।

आरडीएस कॉलेज एनएसएस की छात्रा अंजली कुमारी


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय कैंप हेतु अंजली का चयन होने से कॉलेज का मान बढा है। इससे कॉलेज के छात्र छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल कायम हुआ है। छुट्टी बाद कॉलेज खुलने पर कॉलेज की तरफ से अंजलि को सम्मानित किया जाएगा।


परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए अंजलि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कहा कि अंजलि की सफलता से कॉलेज के छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना है।


मौके पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू,डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ पवन कुमार, डॉ प्रवाल चटर्जी, पंकज भूषण, रुपेश झा, मनीष कुमार, अशोक कुमार आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

#nssstudent #rdscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.