RDS College में बिहार की जनसांख्यिकी क्षमता और चुनौतियों पर पैनल डिस्कशन
Muzaffarpur 1 September : RDS College के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “Harnessing Demographic Dividend: Challenges facing Bihar” विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।
RDS College में पैनल डिस्कशन
कार्यक्रम में बिहार की विशाल युवा आबादी, जनसांख्यिकी लाभांश की संभावनाओं तथा इसके समुचित उपयोग के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य पैनलिस्ट एवं वक्ता बीआरएबीयू के डीन छात्र कल्याण, डॉ आलोक प्रताप सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि बिहार में उचित नीतियों और मानव पूंजी निवेश के माध्यम से बिहार की जनसांख्यिकी क्षमता को वास्तविक जनसांख्यिकी लाभांश में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराएं जाए तो बिहार अपनी जनसंख्या को आर्थिक और सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में परिवर्तित कर सकता है। उन्होंने जनसंख्या की क्षमता के प्रभावी उपयोग के लिए शिक्षा और कौशल को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता RDS College के प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने छात्रों से बदलते समय कीआवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को शिक्षित, कुशल और सक्षम बनाने का आह्वान किया।

अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ श्रुति मिश्रा ने विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बिहार के संदर्भ में जनसांख्यिकी लाभांश की अवधारणा, इसकी संभावनाओं तथा रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और मानव संसाधन से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की जनसांख्यिकी लाभांश तभी वास्तविक विकास का आधार बनेगा , जब युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को सही दिशा प्रदान की जाएगी।
पैनल डिस्कशन में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों और विचारों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोड़ दिया गया कि बिहार की युवा आबादी को उचित अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर राज्य के आर्थिक विकास को नई गति दी जा सकती है।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ संध्या कुमारी एवं स्वागत डॉ विकास ने किया।
BRABU UG Spot Admission 2026-30: 2 सितंबर से खुलेगा UMIS पोर्टल, 7 सितंबर तक मिलेगा अंतिम मौका https://t.co/66mZjmIMns #admisison @brabu_ac_in pic.twitter.com/odvsDpUKg4
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 1, 2026
मौके पर डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रजवी, डॉ अजमत अली, डॉ राजीव कुमार, डॉ जयदीप घोष, डॉ सौरभ राज, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रियंका चौरसिया, डॉ आरती कुमारी, डॉ स्नेहलता, डॉ सुमनलता, डॉ हसन रजा, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ अमर ज्योति रंजन, डॉ भगवान कुमार, डॉ पंकज तिवारी, डॉ चौधरी संजय कुमार सिंह, डॉ अमोद कुमार, डॉ सी के झा, डॉ आरती मित्रा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.