Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : 28 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना और जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में रामदयालु सिंह कॉलेज के श्री कृष्ण सभागार में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।

RDS College के छात्रों को सम्मान

रामदयालु सिंह कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 14 विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।

युवा उत्सव में भाग लेनेवाले RDS College के छात्र हुए सम्मानित
युवा उत्सव में भाग लेनेवाले RDS College के छात्र हुए सम्मानित

RDS College के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। सभी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Advertisements

कार्यक्रम में छात्रों के अलावा डॉ. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ. तूलिका सिंह और अन्य संकाय सदस्य मौजूद थे। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सक्षम, गुंजा, संदीप, निखिल, रौनक, विनय, शीतल, दीपशिखा, अनु, इंद्रजीत, अनिशा, सुरेंद्र, रवि प्रकाश, रामानंद, केशव, सूरज, सन्नी, प्राची, पलक, अभिषेक, बालेंद्र, नितिन समेत अन्य शामिल हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.