Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 October :RDS College आरडीएस कॉलेज, रसायन शास्त्र विभाग में कार्यरत अतिथि प्राध्यापक डॉ विजय कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी शिक्षकगण, अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी बंधु एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

RDS College
सभी शिक्षकगण, अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी बंधु एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

RDS College शोक संवेदना प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि डॉ विजय के निधन से कॉलेज परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।वे काफी मेहनती और छात्रों के प्रिय शिक्षक थे। शोकाकुल परिवार के लिए पूरा कॉलेज परिवार उनके साथ खड़ा है। कॉलेज की तरफ से उनके परिवार को आर्थिक मदद की जाएगी एवं उनके बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाएगी।
रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रामकुमार ने कहा कि डॉ विजय के आकस्मिक निधन से पूरे विभाग को गहरा सदमा लगा है। एक अच्छे शिक्षक के रूप में छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे। शोक संतप्त परिवार के लिए विभाग एवं पूरा कॉलेज उनके साथ खड़ा रहेगा।

RDS College डॉ विजय कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा
RDS College डॉ विजय कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा


अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि डॉ विजय एक अच्छे शिक्षक के रूप में स्कूलों में अध्यापन कार्य करते हुए 2020 में बतौर अतिथि शिक्षक कॉलेज में ज्वाइन किए थे। इसके पूर्व लगभग 15 वर्षों तक एफिलिएटिड कॉलेज बीबीएन बगहा में अपनी सेवा दी थी। वे मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल के रहने वाले थे। पूरा संघ उनके आकस्मिक निधन से शोकाकुल है।

Advertisements


इस अवसर पर उपस्थित डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ संजय कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ कहकशां, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एमएन रजवी, डॉ हसन रजा, डॉ पयोली, डॉ सरोज पाठक, डॉ श्रुति, डॉ ललित किशोर, डॉ अंजनी शुक्ला, डॉ मीनू, डॉ ऋतुराज, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ पवन, डॉ इला, डॉ आरती शुक्ला, डॉ प्रवाल चटर्जी, डॉ दिनेश तिवारी, समस्त कर्मचारी बंधु एवं छात्र-छात्राओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

#rdscollege #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.