Headlines

Russia-Ukraine War Crisis: सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी-PM Narendra Modi

SKJ Law College
Advertisements

New Delhi 24 February : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग अभी अभी खत्म हुई है इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश मंत्री एस जयशंकर कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे.

जैसा कि हम सभी जानते हैं रूस ने यूक्रेन पर आज सवेरे हमला कर दिया यूक्रेन के हवाई हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है. एयर स्पेस बंद कर दिया गया है.भारतीय नागरिकों को एअरलिफ्ट करने की जो योजना चल रही थी. एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट को जाना था पर रास्ते से लौट जाना पड़ा. हवाई स्पेस बंद हो जाने के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए दूसरे प्लान पर काम की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने मीटिंग में स्पष्ट कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी .

अभी रात में कुछ ही क्षणों के बाद राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत होने वाली है. आशा है इस बातचीत के कई नतीजे निकलने वाले हैं. फंसे भारतीय नागरिकों को पोलेन के रास्ते निकालेंगे. अभी तक 4000 भारतीय नागरिक यूक्रेन से पिछले कुछ दिनों में वापस लौट चुके हैं.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यूक्रेन में जैसे ही अरे स्पेस खोला जाएगा स्पेशल फ्लाइट स्वीट से शुरू की जाएगी. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने राजधानी क्यों में दूतावास के स्कूल से 200 से अधिक भारतीय छात्रों के रहने का प्रबंध भी किया है.

भारतीय नागरिकों के बॉर्डर पार कर हंगरी पोलैंड स्लोवाकिया \ स्लोवाक रिपब्लिक रोमानिया पहुंचने की संभावना है क्योंकि यूक्रेन से सटे विदेशी सीमा यही है.

क्या भारत सरकार फैसला लेने में देर कर दी ? यह फैसले अगर कुछ समय पहले लिए गए होते तो शायद भारतीय नागरिक के सकुशल पहले वापस आ चुके होते.किसी ने युद्ध हो जायेगा ही इसकी उम्मीद नहीं की थी.भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को फ्लैट से पैसे निकलने के लिए मना कर दिया है कहा गया है 6 दिन जहां है जैसे हैं उसी हालत में बिताना है.

आज सुबह जैसे ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया देश में उन अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी जिनके बच्चे यूक्रेन या फिर यूरोपीय देशों में पढ़ाई कर रहे हैं. इधर रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिसकी वजह से भारत में चिंता बढ़ गयी है.

#putin #pmmodi #russiaukrainewar