National News
Advertisements

New Delhi 10 October : समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत से चिंताजनक थी. 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ.

पुत्र अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ये जानकारी दी

File image of Late Mulayam Singh Yadav

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा ज़िले में स्थित सैफ़ई एक बड़ा गाँव व कस्बा में हुआ था.

Advertisements

1996 में, यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से ग्यारहवीं लोकसभा के लिए चुने गए। उस वर्ष बनी संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार में उनकी पार्टी शामिल हुई और उन्हें भारत का रक्षा मंत्री बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।

बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा – देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से मन व्यथित है।

तबीयत में कोई सुधार भी नहीं हो रहा था. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई थी और कोई सुधार नहीं हो रहा था. उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया.

#mulayamsinghyadav #upnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.