Samastipur Open Chess Competition मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को द्वितीय उपविजेता का खिताब
September 22, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 22 September : समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी में आयोजित Samastipur Open Chess Competition प्रथम समस्तीपुर ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई। कुल छह चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने 5 जीत के साथ 5 अंकों की प्राप्ति की।
Samastipur Open Chess Competition

अंतिम चक्र की बाजी में दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अभिषेक सोनू ने दरभंगा की आकांक्षा शर्मा के खिलाफ एनसी3 घोड़ा के चाल से शुरुआत की। प्रारंभ के कुछ चालों के बाद खेल फोर नाइट ओपनिंग में बदल गया। अभिषेक सोनू को शीर्ष तीन में शामिल होने के लिए यह बाजी जीतना आवश्यक था।
अतः खेल को धीरे-धीरे क्लासिकल रुप में बदला जाने लगा। जहां 18 वें चाल में दरभंगा की खिलाड़ी ने एक टैक्टिकल चूक कर दी और अभिषेक ने इसका फायदा उठाते हुए एक ऊंट ज्यादा काट लिया और 30वें चाल तक बाजी जीत ली। प्रतियोगिता में कुल 8 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
RDS College में शतरंज प्रशिक्षण प्रतिभा खोज कार्यक्रम https://t.co/Sxznw3UAyT #Muzaffarpur @DineshCRai
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 22, 2024
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक दरभंगा के साकेत कुमार चौधरी, बेतिया के शाहिद हुसैन सहित राज्य के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने अभिषेक सोनू को आगे के खेलों हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all