Muzaffarpur News
Advertisements

Sitamarhi 13 August : राम सकल सिंह Science College Sitamarhi में NSS के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिक्षकों-कर्मियों ने तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Science College Sitamarhi में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

गुरुवार को डुमरा स्थित राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीलिमा झा ने की, जबकि इसका नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. मोहम्मद असगर ने किया। इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Science College Sitamarhi में 'हर घर तिरंगा' का संदेश
Science College Sitamarhi में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा हाथ में लेकर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए। इन नारों के माध्यम से उपस्थित लोगों ने राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया तथा दूसरों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Science College Sitamarhi में 'हर घर तिरंगा' का संदेश
Science College Sitamarhi में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

सामूहिक फोटो के साथ दिया एकजुटता का संदेश

महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने तिरंगा हाथ में लेकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

शिक्षकों और कर्मियों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अरुण प्रसाद अमन, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अरुण कुमार पंडित, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. ज्ञान शेखर, डॉ. जय किशोर प्रसाद, डॉ. सोमेश गुंजन, डॉ. राजीव रंजन, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. रेखा सर्राफ तथा आलोक कुमार, मनोज कुमार, अमिताभ कुमार, धीरज कुमार और खुशबू कुमारी सहित महाविद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.