Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 February : Shiksha Sanskriti Uthan Nyas शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार की प्रांतीय बैठक रविवार को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन तीन सत्रों में हुआ। बैठक में न्यास के संगठनिक संरचना और उद्देश्य व लक्ष्य पर चर्चा हुई। प्रथम सत्र की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो प्रणवीर सिंह ने की।

Shiksha Sanskriti Uthan Nyas

Shiksha Sanskriti Uthan Nyas
Shiksha Sanskriti Uthan Nyas

न्यास के उत्तर बिहार के प्रांत संयोजक प्रो दयानंद मेहता ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का लक्ष्य भारतीय शिक्षा में नया विकल्प देना है। भारतीय ज्ञान परंपरा में संस्कृति के अनुसार परिवर्तन लाना है। उन्होंने न्यास की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। केंद्रीय विश्विद्यालय के प्रो प्रणवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अभी शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं पर आधारित कई योजनाएं चला रही है। शोध के क्षेत्र में लड़कियां और महिला संस्थान उसका लाभ उठा सकते हैं।

लोक शिक्षा समिति के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय ने कहा कि न्यास का लक्ष्य शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में काम करना है। चारित्रिक निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए भी काम हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रयास होना चाहिए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश वर्मा ने न्यास और महाविद्यालय के कार्यों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय विश्विद्यालय के प्रो अंजनी कुमार झा ने की।

Advertisements
Shiksha Sanskriti Uthan Nyas
Shiksha Sanskriti Uthan Nyas


उन्होंने कहा कि न्यास भारतीय परंपरा के अनुसार ज्ञान पद्धति और शिक्षा, संस्कृति को बढ़ावा देता है। शोध में भारतीयता को पहचान मिले, इसके लिए सभी को मिलजुल काम करने की आवश्यकता है। तृतीय सत्र की अध्यक्षता प्रो सत्यनारायण गुप्ता ने की। उन्होंने सामाजिक समरसता और चरित्र निर्माण के समग्र विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक रूप में आचार विचार में परिवर्तन करना होगा। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना जागृत करनी होगी। बैठक में प्रो अंशु त्यागी, डॉ प्रशांत कुमार, गौरव पवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#ShikshaSanskritiUthanNyas #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.