Headlines

SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन

SK J Law College
Advertisements

Muzaffarpur 19 October : 19 अक्टूबर को SKJ Law College के सेमिनार हॉल में शासन को बेहतर बनाने के लिए चुनाव सुधार एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर से सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉक्टर संजय, महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. ब्रज मोहन आज़ाद, महाविद्यालय प्रशासक प्रो. रत्नेश भारद्वाज डॉक्टर एसपी चौधरी, एलपी शाही कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार, प्रोफेसर पंकज कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर धनंजय पांडे अदि थे.

SK J Law College

SK J Law College


कार्यक्रम प्रारंभ महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर ब्रज मोहन आज़ाद के द्वारा स्वागत भाषण से हुआ. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए चुनाव सुधार पर विस्तृत चर्चा किया और कहा कि वर्तमान समय में एक राष्ट्रीय चुनाव की प्रासंगिकता चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन
SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन


मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर संजय ने अपने संबोधन में विशेष रूप से चुनाव सुधार में एक राष्ट्र एक चुनाव की महत्ता पर विशिष्ट विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव को कार्यरूप में लाने से पहले सरकार को संविधान में उल्लेखित कुछ अपबंधों में संशोधन करने की आवश्यकता होगी, साथ ही वर्तमान में निर्मित आयोग की अनुशंसा को कार्य रूप में लाने हेतु आदेश अधिक राज्यों का समर्थन भी आवश्यक होगा. यदि ऐसे चुनाव सुधार सफल होगा तो देश की सार्वजनिक धन की बचत होगी.सरकारी नीतियों का समय पर कार्यान्वयन तथा राष्ट्रीय तथा राष्ट्र के विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारी सही रूप से कार्य करेंगे.

SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन
SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन-SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन

इससे पहले सेमिनार संयोजक प्रोफेसर धनञ्जय पांडे ने उपरोक्त विषय पर विषय प्रवेश कराया.


LP Shahi महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने अपने संबोधन ने चुनाव सुधार में मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के द्वारा किए गए सुधारो को बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान एक संघीय प्रणाली के रूप में है तथा भारत विभिन्नताओं वाला प्रदेश है जहां चुनाव सुधार तो संभव है लेकिन एक राष्ट्र एक चुनाव को क्रियान्वित करना सरकार के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा.

SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन
SK J Law College एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सेमिनार का आयोजन Chief Guest Dr Sanjay

इस सेमिनार में महाविद्यालय के छात्र छात्रों में से अपर्णा कुमारी, गरुण प्रियम, प्रभात रंजन, न्याशा कौशिक, संदीप कुमार, प्रभात रंजन, रूपेश कुमार, खुशबू कुमारी, सुधीर कुमार, रविकांत कुमार तथा स्वर्णिम सौरभ आदि ने अपना-अपना लेख प्रस्तुत किया.

SK J Law College


अन्य वक्ताओं में महाविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर एसपी चौधरी, डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर पंकज कुमार, Prof R.A. Sahay, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रोफेसर मधु कुमारी, उज्जवल कुमार प्रो शक्ति , प्रो सत्यब्रत , प्रो दीक्षा शशि , प्रो विपिन , प्रो बृजेश कुशवाहा, प्रो आशीष कुमार सिंहएवं श्री विवेक कुमार आदि थे.


सेमिनार में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं कर्मचारी सहित अन्य अतिथि भी सम्मिलित रहे. सेमिनार में मंच संचालन महाविद्यालय के छात्र सिद्धि कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश भारद्वाज के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *