Muzaffarpur 9 September : 9 सितम्बर 2025 को SKJ Law College, मुजफ्फरपुर के लीगल सेवा एवं क्लिनिक सेल द्वारा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग में “कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न: एक मानवाधिकार का उल्लंघन” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निदेशक जयंत कुमार, प्रो. डॉ. रवि श्रीवास्तव सहित कई शिक्षकों व छात्रों ने भाग लिया।
SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
आज दिनांक 9 सितम्बर 2025 को एस के जे लॉ कॉलेज मुज. के लीगल सेवा & क्लिनिक सेल की तरफ से बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय के वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग में 11बजे दिन में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ l जिसका विषय “कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न:एक मानवाधिकार का उलंघन”l
जिसमे SKJ Law College के निदेशक जयंत कुमार, वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. डॉ रवि कुमार श्रीवास्तव, डॉ बिनोद बैठा, डॉ चौधरी साकेत कुमार, महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो बी. एम. आज़ाद, लीगल सेवा & क्लिनिक सेल के संयोजक डॉ रवि रंजन राय, वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग के सभी शिक्षक एवं महाविद्यालय के लीगल सेल के सभी सदस्य सहित विधिक जागरूकता के लाभार्थी छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l

इस कार्यक्रम मेंअतिथियों का स्वागत प्रो. रवि श्रीवास्तव ने पौधा एवं माल्यार्पण कर किया लिए l साथ ही अपने स्वागत सम्बोधन करते हुए कहा कि जो टॉपिक है यह आज की परिपेक्ष में अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसकी विधिक जानकारी सभी को रखना जरुरी है l

कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने अपने सम्बोधन में वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्र -छात्राओं को स्वागत करते हुए कहा कि आज की समय में सरकारी या गैरसरकारी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी और जो भविष्य में संस्थान से जुड़ेंगे उन्हें सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा विशाखा मामले में दिए गए निर्देशों को जानना चाहिए, जिसे हमारे कॉलेज के डॉ रवि रंजन राय विस्तार से बताएँगे l

डॉ रवि रंजन राय ने अपने सम्बोधन में विशाखा मामले और 2013 में बने “कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध, उन्मूलन )अधिनियम के दिशा निर्देश एवं विभिन्न प्रावधानो का विस्तार से बताया l
RDS College मुजफ्फरपुर में प्राचार्य ने शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण https://t.co/g86GW1ICo6 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/pDzyuLjEQi
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 8, 2025
SKJ Law College के उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद ने भी विभिन्न मामले पर दिए गए न्यायिक फैसले और उदाहरणों द्वारा व्यवहारिक तरीको से समझाया l इसके अलावा कॉलेज के लीगल सेल के सदस्यो ने भी sexual harassment के उन्मूलन के विधिक नियम -परनियम को विस्तार से बताया l जिसमे प्रो. रूपा झा, प्रो. प्रेरणा कश्यप, प्रो चारु प्रियदर्शी, इत्यादि थे लिए
इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद,वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग के प्रोफेसर डॉ बिनोद बैठा के द्वारा किया गया l

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।