Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 March : राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन लंगट सिंह महाविद्यालय में आज दिनांक 29.03.2023 को समापन समारोह मनाया गया। एल. एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश राय ने छात्रों को इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया.

National Service Scheme (NSS) के विशेष शिविर का समापन समारोह लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने आशा व्यक्त किया ये सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित होगा. उन्होंने कहा शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है. देश का भविष्य यूवाओ के हाथ में है तथा उम्मीद है ये अपनी असीमित ऊर्जा और क्षमता का सदुपयोग कर देश को विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. उन्होंने छात्रों जनकल्याण व समाज कल्याण के कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया.

National Service Scheme (NSS) के विशेष शिविर का समापन समारोह लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में
National Service Scheme (NSS) के विशेष शिविर का समापन समारोह लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को शिविर की सफलता के लिए धन्यवाद देते कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है जिसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है.

Advertisements

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो टी.के. डे एवं दर्शन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने भी छात्रों के उत्साह और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की एवं आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया. छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया.

#nss #nationalservicescheme #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.