Sports
Advertisements

Muzaffarpur 29 March : स्थानीय लंगत सिंह कॉलेज के प्रांगण में जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन (Muzaffarpur Cricket League) का दूसरा मैच सुस्ता क्रिकेट क्लब बनाम यंग गायत्री क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टॉस जीतकर सुस्ता क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Muzaffarpur Cricket League के निर्धारित 35 ओवरों में 30 ओवर खेल करके 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें आदर्श 56 रनों का योगदान दिया मासूम ने 22 रनों का योगदान दिया नीरज ने 18 रनों का योगदान दिया. गायत्री क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी करते हुए गौतम ने 4 विकेट हासिल किए अविनाश ने 4 विकेट हासिल किए एवं चंद्रप्रकाश ने दो विकेट प्राप्त किया.

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

जवाब में उतरी गायत्री यंग क्रिकेट ने 21. 5 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें अमित ने 39 रनों का योगदान दिया चंद्र प्रकाश ने 15 रन एवं अविनाश ने 14 रनों का योगदान दिया.

Advertisements

Muzaffarpur Cricket League में सुस्ता क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी करते हुए प्रिय नंदू ने 3 विकेट प्राप्त किए दो विकेट अंकित ने प्राप्त किए एवं नीरज ने 2 विकेट प्राप्त किए इस मैच को सुस्ता क्रिकेट क्लब ने 9 रनों से जीत लिया आज के मैच का मैन ऑफ द मैच गौतम को दिया गया चार विकेट एवं 14 रन बनाएं.


आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल सचिन कुमार एवं डिस्ट्रिक्ट पैनल मनोज कुमार थे.कल चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम दृष्टि का मैच होगा.

#Muzaffarpur #cricket #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.