www.goltoo.in

Special Olympic World Games 2023 के पदक विजेता खिलाड़ियों एवं कोच का वापस लौटने पर किया जाएगा भव्य स्वागत.

June 27, 2023 | by Goltoo

para games berlin

Muzaffarpur 27 June : Special Olympic World Games 2023 स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 के पदक विजेता खिलाड़ियों एवं कोच का वापस लौटने पर किया जाएगा भव्य स्वागत. 17 से 25 जून 2023 तक जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 में बिहार से चार सदस्यी टीम जिसमें दो खिलाड़ी – गजेन्द्र कुमार (जहानाबाद) – एथलेटिक्स में तथा सिंटू कुमार -हैंडबॉल में तथा कोच के रूप में संदीप कुमार एवं ऑनर गेस्ट के रूप में डॉ शिवाजी कुमार (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं फाउंडर – प्रेसिडेंट ,बिहार स्पेशल ओलंपिक) ने भाग लिया. बिहार के खिलाड़ी गजेंद्र कुमार ने 400 मी॰ दौड़ में रजत पदक एवं शॉटपुट में कांस्य पदक जीत कर बिहार का नाम 190 देशों के बीच गौरवांवित करने का कार्य किया है.

Special Olympic World Games 2023
गजेंद्र के इस उपलब्धि ने बिहार के 14 करोड़ सम्मानित जनता जनार्दन एवं 51 लाख दिव्यांगजन को गौरवान्वित करने का कार्य किया है.

बिहार को गौरवान्वित किया


गजेंद्र के इस उपलब्धि ने बिहार के 14 करोड़ सम्मानित जनता जनार्दन एवं 51 लाख दिव्यांगजन को गौरवान्वित करने का कार्य किया है.

Special Olympic World Games 2023
गजेन्द्र कुमार (जहानाबाद) – एथलेटिक्स में तथा सिंटू कुमार -हैंडबॉल में तथा कोच के रूप में संदीप कुमार एवं ऑनर गेस्ट के रूप में डॉ शिवाजी कुमार (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं फाउंडर – प्रेसिडेंट ,बिहार स्पेशल ओलंपिक) ने भाग लिया.

पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पदक विजेता एवं कोच का स्वागत / अभिनंदन समारोह



कल दिनांक 28 जून को संध्या 6:30 बजे भारतीय दल में शामिल खिलाड़ी एवं कोच का पटना एयरपोर्ट पर Air India 415 फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे. इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक बिहार के स्पोर्ट्स डायरेक्टर कुमार आदित्य ने बिहार के सभी संघों एवं खिलाड़ियों को स्पेशल ओलंपिक टीम के सदस्य के स्वदेश लौटने पर उनके स्वागत में पटना हवाई अड्डे पर पहुचने का आह्वान किया है.

आदित्य ने बताया कि देश एवं राज्य का झंडा बुलंद कर लौटने पर पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर, जिला पी. डब्ल्यू. डी. संघ, अरुणादित्य ट्रस्ट आदि के प्रतिनिधि इनके स्वागत में पटना पहुंचेंगे I पदक जीत लौटने पर कमल किशोर शर्मा, गुंजन रानी, लालू तुरहा, राहुल कुमार, उषा मनाकी, नीतेश, अभ्युदय शरण, संतोष कुमार, मुकुल, बिश्वास राज आदि ने खुशी व्यक्त की.

#specialolympicgames #olympicworldsummergame #paragames

RELATED POSTS

View all

view all