Bihar News
Advertisements

Sitamarhi 28 January : SRKG College Sitamarhi में विश्व कुष्ठ रोग एवं एनटीडी जागरूकता दिवस पर संगोष्ठी व छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय ने कुष्ठ रोग को सामाजिक चुनौती बताते हुए छात्रों को समाज का स्वास्थ्य दूत बनने का संदेश दिया।

SRKG College Sitamarhi

एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी में उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD) एवं विश्व कुष्ठ दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाया।

SRKG College Sitamarhi
SRKG College Sitamarhi
Advertisements

कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने कहा कि कुष्ठ रोग और एनटीडी जैसी बीमारियां केवल शारीरिक नहीं बल्कि सामाजिक चुनौती भी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा “आप केवल छात्र नहीं समाज के स्वास्थ्य दूत भी हैं। अपनी शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी ऊंचा रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।”

SRKG College Sitamarhi
SRKG College Sitamarhi

जंतु एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो अमृतलाल ने कहा कि कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों का सही ढंग से इलाज कराने की जरूरत है। डॉक्टर के संपर्क में रहने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि निरंतर अभ्यास से ही प्रतिभा को निखारा जा सकता है।

उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो सनाउल्लाह ने इन बीमारियों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां को दूर करने की बात कही। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन और सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया।

SRKG College Sitamarhi

भौतिक विभाग के प्रोफेसर मुकेश कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा “विज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सुलझाने की दृष्टिकोण में है।

जंतु विज्ञान विभाग की प्रो पूनम कुमारी ने अत्यंत प्रभावी ढंग से बताया कि कैसे समय पर पहचान कर इन बीमारियों को जड़ से मिटाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों के भीतर आत्मविश्वास भरते हुए कहा “आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है, कभी भी चुनौतियों से घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें सीखने का अवसर माने।”

*कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने पोस्टर बनाने, स्वास्थ्य चार्ट तैयार करने और वैज्ञानिक तथ्यों को जुटाने में अथक परिश्रम किया। आदित्य और कृष्णा ने समारोह के प्रबंधन को कुशलता पूर्वक निभाया। वहीं आदित्य पराशर , समन्वयक रूबी हुसैन एवं मो ओवैस ने भी कार्यक्रम के सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छात्रों को मिला सम्मान:
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः रविशंकर कुमार, सनाया और नसरीन निशा ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सनाया, आकाश कुमार एवं मोहम्मद इकबाल को मिला।
विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो पूनम कुमारी ने सभी उपस्थित छात्र- छात्राओं व अतिथियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.