www.goltoo.in

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy के खिलाड़ियों का जलवा

December 30, 2023 | by Goltoo

chess

Muzaffarpur 30 December: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy गुरुकुल शतरंज अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा रहा.

असम्य राज उपविजेता, अभय कुमार रजक को तीसरा, अयाल अफजल अयाल को चौथा एवं योगेंद्र कुमार को सातवें स्थान की प्राप्ति

लखीसराय में आयोजित राज्य स्तरीय ओपेन अनरेटेड एवं U 14 शतरंज प्रतियोगिता में अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मुजफ्फरपुर के चार खिलाड़ियों अयाल अफजल अयाल, असम्य राज, अभय कुमार रजक एवं योगेंद्र कुमार ने प्रतिभाग किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy के खिलाड़ियों का जलवा
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy के खिलाड़ियों का जलवा

गुरुकुल के संस्थापक एवं टीम प्रशिक्षक अभिषेक सोनू ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने शीर्ष दस में स्थान बनाकर शहर को गौरव दिलवाया है। पांच चक्रों की बाजी में साढ़े चार अंकों के साथ असम्य राज उप विजेता बने। 4 अंकों के साथ अभय कुमार रजक को तीसरा, 4 अंकों के साथ अयाल अफजल अयाल को चौथा एवं साढ़े तीन अंकों के साथ योगेंद्र कुमार को सातवें स्थान की प्राप्ति हुई।

सभी खिलाड़ियों को ईनामी राशि एवं ट्रॉफी की प्राप्ति हुई। प्रशिक्षक के रुप में अभिषेक सोनू एवं सुभम कुमार सिंह तथा प्रबंधक के रुप में राजीव रंजन एवं उत्तम कुमार टीम के साथ शामिल हुए। शहर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अंजनी कुमार, अविनाश मोनू, गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, मनीष कुमार सहित सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

#Muzaffarpur #chess

RELATED POSTS

View all

view all