Headlines

State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता

State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता
Advertisements

Patna 15 February : पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 14–15 फरवरी 2026 को आयोजित State-Level Para Sports Patna राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। दृष्टिबाधित फुटबॉल व क्रिकेट में टीम विजेता रही तथा विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Para Sports Patna तिरहुत प्रमंडल का दबदबा

राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक अपने नाम किए तथा क्रिकेट और फुटबॉल दोनों टीम स्पर्धाओं में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता
State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता

यह प्रतियोगिता 14 से 15 फरवरी 2026 तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई। इसका आयोजन खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।

State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता
State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता

पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि राज्य स्तर पर शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स की नौ वर्गों में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में किया गया। टीम गेम में दृष्टिबाधित फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।

State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता
State-Level Para Sports Patna में तिरहुत प्रमंडल का दबदबा, क्रिकेट व फुटबॉल में बना विजेता

दृष्टिबाधित फुटबॉल (बालक) एवं दृष्टिबाधित बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की टीम विजेता रही। क्रिकेट में रानी कुमारी को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।

एथलेटिक्स परिणाम

दृष्टिबाधित (बालक)

  • कुंदन कुमार (मुजफ्फरपुर) – 100 मीटर दौड़ – द्वितीय
  • आनंद कुमार सहनी (पूर्वी चंपारण) – शॉट पुट – द्वितीय
  • अनिल यादव – 200 मीटर दौड़ एवं शॉट पुट – प्रथम
  • पिंटू कुमार (पूर्वी चंपारण) – क्लब थ्रो – द्वितीय

शारीरिक दिव्यांग (बालक)

  • नीरज कुमार (वैशाली) – 100 मीटर – प्रथम
  • सुभाष कुमार (सीतामढ़ी) – 200 मीटर – द्वितीय
  • अमित कुमार (मुजफ्फरपुर, जूनियर वर्ग) – शॉट पुट एवं डिसकस थ्रो – प्रथम
  • समसुद्दीन राय (पूर्वी चंपारण, सीनियर वर्ग) – 100 मीटर – द्वितीय

शारीरिक दिव्यांग (बालिका)

  • रौशनी कुमारी (मुजफ्फरपुर) – शॉट पुट एवं जैवलिन थ्रो – प्रथम
  • आर्या कुमारी (पश्चिम चंपारण) – जैवलिन थ्रो – प्रथम
  • आराध्या जायसवाल (मुजफ्फरपुर) – 100 मीटर दौड़ – तृतीय
  • दिव्या कुमारी (पश्चिम चंपारण, जूनियर वर्ग) – डिसकस थ्रो एवं 100 मीटर दौड़ – प्रथम

मूक-बधिर (बालक)

  • अमित कुमार (मुजफ्फरपुर) – 100 मीटर दौड़ – प्रथम
  • उज्ज्वल कुमार (मुजफ्फरपुर) – 200 मीटर दौड़ – तृतीय
  • श्रेष्ठ कुमार (मुजफ्फरपुर) – 200 मीटर दौड़ – द्वितीय
  • विशाल कुमार (मुजफ्फरपुर) – 100 मीटर – द्वितीय

मूक-बधिर (बालिका)

  • मंतूरन कुमारी (पूर्वी चंपारण, जूनियर वर्ग) – 100 मीटर दौड़ – प्रथम
  • रिया (पूर्वी चंपारण) – शॉट पुट एवं डिसकस – प्रथम
  • आखिफा आमिर (मुजफ्फरपुर) – 100 मीटर – तृतीय

मंदबुद्धि (बालक)

  • सत्यम कुमार (पूर्वी चंपारण) – 100 मीटर दौड़ – द्वितीय
  • प्रियांशु कुमार (पश्चिम चंपारण) – शॉट पुट – द्वितीय
  • अनमोल संकृत (पश्चिम चंपारण) – शॉट पुट – प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ – तृतीय

मंदबुद्धि (बालिका)

  • शांभवी (मुजफ्फरपुर) – सॉफ्ट बॉल थ्रो – प्रथम
  • जहां आरा (पश्चिम चंपारण) – सॉफ्ट बॉल थ्रो – द्वितीय एवं शॉट पुट – द्वितीय

दल प्रभारी एवं सहयोगी के रूप में सत्येन्द्र कुमार मिश्र, चंदा देवी, सुनील कुमार चौधरी, अभ्युदय शरण, आदित्य राज, रंजना कुमारी आदि ने टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तकनीकी पदाधिकारियों के रूप में कुमार आदित्य, कुंदन राज, कुमार गौरव, सूरज कुमार ओझा, रोहित, रौशन, कंचन कुमार, धीरज कुमार, सुभाष शर्मा, कुमार सब्यसाची, कौशिकी सिंह, बालमुकुंद कुमार एवं मनाली ने दृष्टिबाधित फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में योगदान दिया।

टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, कार्यालय सहायक भानु प्रिया तथा संघ के सदस्य गुंजन रानी, हंस कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *