U19 Cricket League: रोमांचक मुकाबले में District Cricket Academy (DCA ) ने दिवयांशी किकेट एकेडमी को पांच विकेटों से हराया
January 2, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 2 January : मुजफ्फरपुर अंडर -19 जिला किकेट लीग में District Cricket Academy (DCA ) ने दिवयांशी किकेट एकेडमी को पांच विकेटों से पराजित किया.

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 226 रनो का स्कोर खड़ा किया जिसमें दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज प्रियांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन ,आदित्य कुमार ने 59 रन,आगाज आलम ने 19 एवं शुभम आकर्ष ने नाबाद 53 रन की पारी खेली।

गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से काशिफ ने दो कृष्णा ने एक एवं आदित्य कुमार ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने 29.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य बना लिया।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से ओपनर बल्लेबाज विश्वजीत ने शानदार नाबाद 100 रन बनाकर मैच को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के झोली में डाल दिया।उनका साथ तौफीक ने 25 रन,आदित्य ने 14 रन एवम उत्तम ने 16 रन नाबाद बनाकर दिया।
गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य बाबू ने एक, अभिषेक ने एक, विश्वजीत ने एक ,एवं अभिनय ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

कड़ाके की ठण्ड में आज खेले गये मैच मे Districk Cricket Academy (DCA ) ने दिवयांशी किकेट एकेडमी को पांच विकेटों से पराजित किया । DCA के विशवजीत को शानदार बैटिंग के लिए मैन ऑफ दि मैच दिया गया ।विशवजीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी 100 रनों की खेली ।

आज के मैच अंपायर रवि कुमारी और मनोज कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।
#Cricket #Muzaffarpur #News

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all