Sports
Advertisements

Muzaffarpur 26 May : मंदबुद्धी दिव्यांगों के बीच खुदीराम बोस स्टेडियम में Unified Football का आयोजन हुआ.

Unified Football का आयोजन

Unified Football का आयोजन
Unified Football का आयोजन

स्पेशल ओलंपिक भारत बिहार एवं अरुणादित्य विशेष विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज खुदीराम बोस स्टेडियम में प्ले यूनिफाइड- लर्न यूनिफाइड कार्यक्रम अंतर्गत यूनिफाइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I यह कार्यक्रम बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक राष्ट्रीय पहल है I जिसे भारत सरकार के खेल और युवा मामलों के मंत्रालय और स्पेशल ओलंपिक इंक, यूएसए के राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्यक्रम द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Unified Football का आयोजन
Unified Football का आयोजन

स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड स्पोर्ट्स इस आंदोलन का एक प्रमुख कार्यक्रम है जो अक्षमताओं वाले लोगों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए दुनिया भर में हर दिन खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और नेतृत्व कार्यक्रमों का उपयोग करता है। खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से एक साथ लाता है, एक मजेदार तरीके से बौद्धिक अक्षमताओं वाले लोगों के बारे में रूढ़ियों को तोड़ता है। बौद्धिक अक्षमताओं वाले और बिना बौद्धिक अक्षमताओं वाले एथलीटों को मिलाकर खेल टीमें बनाई जाती हैं। यह एक सरल सिद्धांत से प्रेरित है I

Advertisements


इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज स्पेशल ओलंपिक बिहार के स्पोर्ट्स डायरेक्टर कुमार आदित्य द्वारा 4 यूनिफाइड टीम का निर्माण कर 5 ए- साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 सामान्य और 2 विशेष (बौद्धिक अक्षमता) खिलाड़ियों को सम्मिलित किया गया और मैच कराए गए I


सामान्य खिलाड़ियों में शुभम वोहरा, सुमित कुमार, विपुल, पुष्कर झा, आकाश कुमार, आर्यन, सौरभ कुमार, आमिर रजा, अजय कुमार, वीर प्रकाश, अभिषेक, कमलेश कुमार तो विशेष खिलाड़ी में प्रत्युश, उमंग, प्रिंस राज, अतुल कुमार, अभिज्ञान भारद्वाज, शिवम कुमार, आयुष कुमार एवं धीरज सम्मिलित थे I इन सभी खिलाड़ियों को मिलाकर 4 दल बनाकर मैच खेले गए जिसमें विशेष और सामान्य खिलाड़ियों ने काफी मनोरंजक ढंग से प्रतियोगिता में भाग लिया और खेल का आनंद लेते हुए यूनिफाइड खेल के उद्देश्य को प्राप्त करने में एक कदम आगे बढ़ाया I

Unified Football


इस आयोजन के समन्वयक जिला पी. डब्ल्यू. डी. संघ के कार्यक्रम संयोजक लालू तुरहा ने अपने सहयोगी रंजीत कुमार शुक्ला के साथ मिलकर उम्दा तरीके से किया I मैच में रेफरी के रूप में सुरेश महतो, सुभाष शर्मा, विकास कुमार एवं राजीव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I मौके पर मौजूद दर्शकों एवं अभिभावकों के लिए यह आयोजन एकदम नया था, जिसे सबने बहुत सराहा I

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.