University News : बी. आर. ए. बिहार यूनिवर्सिटी के पार्ट-3 की विशेष प्रायोगिक परीक्षा
April 4, 2023 | by Goltoo
छात्र एवं छात्राओं को विशेष शुल्क ₹500 प्रति विषय के साथ अग्रसारित आवेदन के साथ विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा.
Muzaffarpur 4 April : University News में बी. आर. ए. बिहार यूनिवर्सिटी के 3 ईयर डिग्री कोर्स पार्ट-3 की प्रायोगिक परीक्षा देने का एक और मौका दिया जा रहा है. बी. आर. ए. बिहार यूनिवर्सिटी के 3 ईयर डिग्री कोर्स पार्ट 3 परीक्षा 2022 के (सत्र 2019-२२) के जिन छात्र एवं छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा छूट गई है, के संबंध में एक आदेश निकाला गया है जिसमें निर्देश दिया गया है की वैसे छात्र/छात्राओं के लिए विशेष प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2023 को किया गया है.
National Seminar in MPS Science College महेश् प्रसाद सिंहा साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का समापन – GoltooNews https://t.co/ScBfxCXlkd #muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 4, 2023
प्रायोगिक विषयों की परीक्षा का केंद्र लंगट सिंह महाविद्यालय
सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षा का केंद्र लंगट सिंह महाविद्यालय को बनाया गया है. इसके लिए छात्र एवं छात्राओं को विशेष शुल्क ₹500 प्रति विषय के साथ अग्रसारित आवेदन के साथ विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा. जमा किए गए विशेष शुल्क के चालान का एक प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा किया जाएगा. उसी आधार पर छात्र एवं छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा. इसके बाद कोई विशेष प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. सभी जानकारी परीक्षा बिहार विश्वविद्यालय b.r.a. बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक टी.के. डे के पत्र संख्या C 371 द्वारा दी गई है.
#universitynews #news #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all