Former Pakistan PM Imran Khan Shot While Campaign in Wazirabad

पंजाब के वजीराबाद में एक कंटेनर पर विरोध मार्च कर रहे थे, इसी दौरान पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है. इस हमले में कई लोगों को गोलियां लगी है.

इस हमले में कई लोगों को गोलियां लगी है. इस हमले में एक शख्स की मौत भी हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हो गये.

इमरान खान के एक समर्थक ने इस व्यक्ति को फरिश्ता करार दिया है. उसने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि यह वही फरिश्ता है, जिसने इमरान खान की जान बचाई. 

13 साल का अरीब खान भी इमरान खान की हत्या की कोशिश में घायल हो गया था। वह स्थिर है और अब काफी बेहतर है।

गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने बताया, वहइमरान खान की हत्या करने आया था. जब उससे पूछा गया कि गोली क्यों मारी, तो उसने बताया कि इमरान लोगों को गुमराह कर रहे थे.

इमरान खान पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पाकिस्तान के सेलिब्रिटी जहां उनके लिए दुआएं कर रहे हैं वहीं आम लोग भी कहते नजर आ रहे हैं- अल्लाह का शुक्रिया...