www.goltoo.in

Wrestling News राष्ट्रीय कुश्ती में मुजफ्फरपुर का सालिफ भिड़ेगा अन्य राज्यों के पहलवान से

September 18, 2022 | by Goltoo

salibh (1)

Muzaffarpur 18 September : राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सालिफ भिड़ेगा अन्य राज्यों के पहलवान से. 21 एवं 22 सितंबर को दिल्ली में आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार कुश्ती टीम में मुजफ्फरपुर के सदपुरा निवासी मिन्हाजुल इस्लाम के पुत्र सालिफ इस्लाम का चयन हुआ है । मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सालिफ का चयन फ्री स्टाइल स्पर्धा के 110 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के सालिफ का चयन

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया सालिफ़ अभी पटना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में तैयारियों में लगा है. सालिफ़ इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चूका है. सालिफ़ U17 कुश्ती में भी स्वर्ण पदक जित चूका है.

उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार, निदेशक शारीरिक शिक्षा एलएस कॉलेज महेंद्र प्रसाद एवं कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह ने हर्ष व्यक्त की।

#SPortnews #Muzaffarpursportsnews #wrestlingnews

RELATED POSTS

View all

view all