Sports
Advertisements

Sitamarhi 28 August : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर बिहार फ्लोरबॉल संघ द्वारा हेलेन स्कूल, डूमरा, सीतामढ़ी में आयोजित 1st Bihar State Floorball Championship का आयोजन दिनांक 27/8/2024 को किया गया।

1st Bihar State Floorball Championship सीतामढ़ी में

इस आयोजन में बिहार राज्य के अलग अलग जिलों से पुरुष वर्ग में 10 टीम और महिला वर्ग मे 12 टीमो ने भाग लिया।इस चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान मुजफ्फरपुर, द्वितीय स्थान शिवहर और तृतीय स्थान पर नवादा रहा।

Bihar State Floorball Championship
Bihar State Floorball Championship

वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग में प्रथम स्थान दरभंगा,द्वितीय स्थान नवादा और तृतीय स्थान पर मुजफ्फरपुर रही। इस चैम्पियनशिप में बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड मुजफ्फरपुर के मोहम्मद एहसान को दिया गया। मुजफ्फरपुर महिला टीम की साक्षी सुमन को मैन आफ द मैच दिया गया।

Advertisements
Bihar State Floorball Championship
Bihar State Floorball Championship
Bihar State Floorball Championship
Bihar State Floorball Championship


इस चैम्पियनशिप के मुख्य अतिथि तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शक्तिवान सिंह एवम विशिष्ट अतिथि श्याम नन्दन किशोर, सामाजिक कार्यकर्ता और संजयप्रसाद सिंह, डायरेक्टर हेलेन स्कूल ने खिलाड़ीयो को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


बिहार फ्लोरबॉल संघ अध्यक्ष प्रो.ओंकेश्वर कुमार अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। अंत में बिहार फ्लोरबॉल संघ के महासचिव डा.बिरेन्द्र कुमार यादव ने धन्यवाद् ज्ञापन किया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.