www.goltoo.in

2nd KN Sahay Memorial Cricket प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में समस्तीपुर और सिवान की जीत

November 6, 2023 | by Goltoo

m1 (1)

Muzaffarpur 6 November : महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन एवं कैप प्रबंधक रंजन कुमार के नेतृत्व में जारी 2nd KN Sahay Memorial Cricket टूर्नामेंट 2023 के चौथे दिन आज के पहले मैच प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में शिवहर जिला क्रिकेट संघ का सामना समस्तीपुर से था।

2nd KN Sahay Memorial Cricket प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में समस्तीपुर और सिवान की जीत
2nd KN Sahay Memorial Cricket Umpire Sunny, Ranjan, Manoj, Manish Kumar, प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में समस्तीपुर और सिवान की जीत

KN Sahay Memorial Cricket First Match Report

समस्तीपुर के कप्तान मयंक कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि समस्तीपुर के गेंदबाज प्रियांशु कुमार (4 विकेट) और आदित्य राज (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे शिवहर जिला क्रिकेट संघ के बल्लेबाजों की एक न चली सिर्फ दो बल्लेबाजों प्रिंस कुमार (25 रन) और मयंक(13 रन) को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और शिवहर की पुरी टीम 17.3 ओवर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे समस्तीपुर के दोनों ओपनर कप्तान मयंक कुमार (8 रन) और अभिनव कुमार (0 रन) जल्द आउट हो गए। जिससे शिवहर को थोड़ी हिम्मत मिली। परंतु इसके बाद समस्तीपुर के प्रियांशु कुमार (40 रन) एवं सुमन (9 रन) ने कोई विकेट नहीं करने दिया और टीम को 12.2 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दिलवाया। टीम ने अगले राउंड के लिए प्रवेश किया। समस्तीपुर के प्रियांशु कुमार के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

KN Sahay Memorial Cricket

KN Sahay Memorial Cricket 2nd Match Report


आज के दूसरे मैच प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में स्पोर्टस क्लब मोतिहारी और सिवान के बीच मैच खेला गया। स्पोर्टस क्लब मोतिहारी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुना। कप्तान के इस फैसले पर टीम खड़ी नहीं उतरी और पुरी टीम 12.4 ओवर में 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्पोर्टस क्लब मोतिहारी के करन कुमार (13 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएं। सिवान के गेंदबाज असद खान एवं रायान नदीम ने 3-3 विकेट लिया। विशाल कुमार को 2 विकेट तो यश सिंह और निलेश कुमार को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम भी शुरुआत में लड़खड़ा गई। मोतिहारी के बिपिन (2 विकेट) एवं मणिकांत (2 विकेट) ने मोतिहारी के लिए आस जगा दी थी। परंतु, इसके बाद सिवान के अनीश कुमार शर्मा के महत्वपूर्ण 25 रनों और नीलेश के 10 रनों की बदौलत टीम ने 9.3 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल करके अगले राउंड के लिए प्रयास किया। सिवान के रायान नदीम के शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दोनों टीमों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, मनोज कुमार, सन्नी कुमार वर्मा, रंजन कुमार, प्रो• अखिलेश कुमार, डॉ बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• अखिलेश कुमार, प्रो• अजय कुमार सिंह, अजिताभ एवं संजय कुमार ने पुरस्कृत किया। अंपायर के रुप में श्री मनोज कुमार, श्री सन्नी कुमार वर्मा, स्कोरर अमृत कुमार यादव एवं रंजन कुमार शामिल रहें।

#tirhutcollege #Muzffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all