Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 November : कैंसर की शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में सार्वजनिक जागरूकता पैदा करने के लिए 2014 से हर साल भारत में 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस National Cancer Awareness Day मनाया जाता है. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 में से एक भारतीय को अपने जीवनकाल में कैंसर होगा और 15 में से एक की इससे मृत्यु हो जाएगी.

National Cancer Awareness Day


बिहार में भी रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढे हैं. मुजफ्फरपुर में मुंह के कैंसर के 21 नए और 15 पुराने मरीज हैं जो राज्य में सबसे ज्यादा है .मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल खुलने के बाद से लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ी है.यहाँ पिछले एक वर्ष में 8,82,926 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है. जिसमे 1080 कैंसर मरीज मिले हैं. पिछले एक वर्ष में कैंसर के 157 मरीजों की मौत हुई है.

National Cancer Awareness Day  मुजफ्फरपुर में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढे
National Cancer Awareness Day मुजफ्फरपुर में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढे


होमी भाभा कैंसर अस्पताल मरीजों को घर पर इलाज की सुविधा भी दे रही है.यहाँ कैंसर से सम्बन्धित 226 सर्जरी भी किये गए हैं.यहाँ कीमोथेरपी भी किया जाता है.
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसन्धान केंद्र में अगले वर्ष तक 200 बेड का वार्ड भी बनकर तैयार हो जायगा. बेड बनने के बाद कीमोथेरपी के साथ साथ रेडियोथेरेपी की सुविधा भी मिलने लगेंगे.

Advertisements

#cancer #canerawareness #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.