Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 October : मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में 3 युवक डूबे, 2 को स्थानीय मछुआरों ने नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया पर तीसरा गहरे पानी में समां गया।SDRF की टीम ने काफी कोशिश के बाद शव् को बाहर निकाला. मृतक के परिजनों में कोहराम मची हुई है।


मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना के झीटकहियां के अभिषेक कुमार (22) दादर पूल (अहियापुर थाना क्षेत्र ) घाट के नीचे नहाने उतरा और गहरे पानी में समां गया। लोगों ने बचने की कोशिश की पर बचा नहीं सके। उसके चाचा सुरेंद्र प्रसाद ने बताया की आज छठ घाट पर सभी लोग अर्घ्य देने आए थे। अभिषेक नदी ने नहाने उतर गया। लेकिन, उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका ,उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया।



मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सिराजाबाद-बेझा स्थित छठ घाट पर डूबने से एक इंटर के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार (18) के रूप में हुई है।

Advertisements

#muzaffarpur #news #chhatghat

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.