Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 October: कुढ़नी: छठ महापर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत राज छाजन हरिशंकर पश्चिमी के छाजन खरियार गांव में सोमवार को बुजुर्गों एवं मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इसका आयोजन नवयुवक छठ पूजा समिति की ओर से किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत राज- छाजन हरीशंकर पश्चिमी के वर्तमान मुखिया श्री संतोष कुमार झा व समाजसेवी-श्री सत्यनारायण महतो ने 42 बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर एवं 17 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।

मौके पर समिति अध्यक्ष – भज्जु चौहान, सुदिश कुमार (बिहार दारोगा), राजकिशोर महतो, मनोज भारती (कार्य० सहायक) हरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, पिंटू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Advertisements

#news #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.