Sports
Advertisements

New Delhi 3 February : भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम में बिहार की चार (04) लड़कियों का चयन। बिहार की चार फुटबॉलर बेटियों का चयन पहली बार भारत की U17 फुटबॉल टीम में हुआ है. चयन का समाचार मिलने के बाद बिहार के फुटबॉल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर फ़ैल गई.

यह जानकारी देते हुए बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन ने कहा कि पहली बार भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम में बिहार की चार लड़कियों का चयन हुआ है। भारत को जॉर्डन अंडर-17 महिला टीम के विरुद्ध दो दोस्ताना मैच खेलने हैं मैच 6 और 9 फरवरी को खेला जाना है.

चयनित लड़कियां हैं

Advertisements

खुशी (गोलकीपर)
मनीषा कुमारी (स्ट्राइकर)
प्रिया कुमारी यादव (रक्षक)
शिबू कुमारी (रक्षक)

श्रीं जितेंद्र कुमार राय कला एवं खेल मंत्री बिहार सरकार, श्री रवींद्रन शंकरन – डीजी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण श्री पंकज कुमार-निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री परसंजीत मेहता -अध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ, श्री असगर हुसैन- संयोजक बिहार महिला फुटबॉल समिति, श्री मनोज कुमार शर्मा – कोषाध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ एवं बिहार के समस्त फुटबॉल खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

#football #TeamIndia

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.