Sports

Muzaffarpur Boys Football League यंग बॉयज फुटबॉल टीम विजयी

Advertisements

Muzaffarpur 18 July : Muzaffarpur Boys Football League आज दिनांक 18 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में यंग बॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें यंग बॉयज फुटबॉल टीम 1 के मुकाबले 10 गोलों से विजय प्राप्त किए।

Muzaffarpur Boys Football League


पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , मुहम्मद नाजिर , इरशाद मलिक, मुहम्मद करार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League


Muzaffarpur Boys Football League : खेल के शुरुआत से ही यंग बॉयज टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 9 हमद ने खेल के तीसरे मिनट में ही अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दिए। यंग बॉयज के जर्सी नंबर 11 अनुराग ने 6 वे , 8 वे और 12 वें मिनट में लगातार तीन गोल कर हैट्रिक बनाया और अपनी टीम को चार शून्य से आगे कर दिए। खेल के 14 वें मिनट में जर्सी नंबर 8 विशाल , 32 वें मिनट में जर्सी नंबर 15 समर्थ ,23 वें मिनट में जर्सी नंबर 7 हर्षवर्धन ,और 25 वे मिनट में जर्सी नंबर 4 महज ने गोल कर अपनी टीम को 8 शून्य की बढ़त दिला दिए।मध्यांतर तक यंग बॉयज की टीम आठ शून्य से आगे थी।

मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता यंग बॉयज को मिली और यंग बॉयज टीम के जर्सी नंबर 15 समर्थ ने खेल के 38 वे मिनट में और जर्सी नंबर 3 गौरव ने 50 वेन मिनट में गोल कर अपनी टीम को 10 गोल से आगे कर दिए। किंग कोबरा बी टीम के लिए शिवम के द्वारा खेल के 48 वे मिनट में अपने टीम का एक मात्र गोल का स्कोर 10/1 का दिया।


खेल के अंत में यंग बॉयज फुटबॉल टीम ने किंग कोबरा बी फुटबॉल टीम को एक के मुकाबले दस गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मुहम्मद सलाउद्दीन,बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा , एवम राकेश पासवान एवम सुरेश महतो के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 19 07 24 को किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम और जागृति फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.