Headlines

मुजफ्फरपुर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 45th Bihar State Senior Swimming Championship 10 जून को मुजफ्फरपुर में पहली बार

muzaffarpur Swimming association muzaffarpur Swimming association
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : 45th Bihar State Senior Swimming Championship आज दिनांक 7 जून 2023 को मुजफ्फरपुर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अखाड़ाघाट एफसीआई गोदाम रोड स्थित स्विमफिट स्विमिंग अकैडमी,रत्ना बैंकेट एंड रिसोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया.


10 जून 2023 को होने वाले स्विमफिट 45वीं बिहार राज्य सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप स्वीमफीट स्विमिंग अकैडमी के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि इस राज्य तैराकी प्रतियोगिता के सीनियर कैटेगरी में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 200 महिला-पुरुष तैराक एवं 30 ऑफिशियल सम्मिलित होंगे. यह प्रतियोगिता 14 से 40 आयु वर्ग के लिए आयोजित होगी. प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि हैदराबाद में जुलाई माह में आयोजित होने वाली है, उसमें भाग लेगी।

muzaffarpur Swimming association
muzaffarpur Swimming association

इस तरह का आयोजन मुजफ्फरपुर में पहली बार हो रहा है इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजकों को स्पॉन्सर के रूप में एलीशा कंपनी, स्विम फिट एकेडमी ने सहयोग प्रदान कर रही है। मुजफ्फरपुर जिले के खिलाड़ियों को स्विमफिट अकैडमी में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो अन्य जिलों के खिलाड़ियों को चुनौती देंगे।

इस अवसर पर संघ द्वारा विभिन्न उपसमिति का गठन किया गया. इस अवसर पर संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज, उपाध्यक्ष कुमार आदित्य, कार्यकारी अध्यक्ष आभास कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, संयुक्त सचिव स्वदेश कुमार, अकैडमी के प्रियांशु कुमार, मदन मोहन प्रसाद एवं आदि उपस्थित रहे I इस उपलक्ष्य पर चैंपियंसशिप निदेशक जय कुमार आर्य को बनाया गया.

#swimming #muzaffarpur #stateswimming