Jan Vishwas Rally ३ मार्च को, Muzaffarpur से ५०० अधिवक्ता भाग लेंगे
February 29, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 29 February : आज दिनांक २९/२/२०२४ को समय ३ बजे राजद अधिवक्ता प्रकोस्ट इकाई की बैठक संतोष बसंत की अध्यक्षता में वकालत खाना मुजफ्फरपुर में संपन्न हुई ,उक्त बैठक में मुख्य रूप से ३ मार्च को पटना में आयोजित Jan Vishwas Rally जन विश्वास रैली में मुजफ्फरपुर से करीब ५०० अधिवक्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया ।
Jan Vishwas Rally
बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए संतोष बसंत ने कहा की मुजफ्फरपुर से करीब ५०० अधिवक्ता पटना पहुंचकर बार काउंसिल भवन से झंडा बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में गांधी मैदान पहुचेंगे और अपने नेता का संबोधन सुनेंगे ।

Deshratna Dr. Rajendra Prasad की पुण्य तिथि पर व्याख्यान https://t.co/bdMWM8rTow #DrRajendraPrasad #muzaffarpur pic.twitter.com/brrDYPMm8i
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 28, 2024
आगे संतोष बसंत ने कहा की सूबे बिहार की आम अवाम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर रही है ,सभा में लोगो का भारी जुटान हो रहा है और ३ मार्च की रैली से दिल्ली की सरकार की बेचैनी बढ़ जाएगी । बैठक में मुख्य रूप से आशेश्वर राय ,ऋषि प्रसाद शर्मा ,प्रीति कुमारी ,अभिमन्यु कुमार ,सुनील यादव ,बालेंद्र कुमार सूरज कुमार ,श्याम सुंदर राय ,संतोष झा,मोहम्मद पप्पू आदि शामिल थे ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all