Muzaffarpur News

Ravi Mehta Memorial Football 30 सितंबर तक सभी मैच स्थगित

Advertisements

Muzaffarpur 27 September : आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football रवि मेहता स्मृति सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का मैच मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब और स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सोकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था जो भारी वर्षा और खेल मैदान में जल जमाव के कारण नहीं खेला जा सका.

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

निर्धारित समय पर दोनों टीम के खिलाड़ी खेल के लिए मैदान में उतरे निर्णायक मंडल के सदस्य मोहम्मद करार, मोहम्मद अलीमुद्दीन, इरशाद मलिक और दीपक कुमार के द्वारा खेल मैदान का निरीक्षण कर मैच खेलने हेतु मैदान को अनुउपयुक्त पाया गया इसके बाद निर्णायक दल के द्वारा खेल को स्थगित कर दिया गया एवं इसकी जानकारी आयोजन समिति को दिए, इसके बाद आज के मैच को रद्द कर दिया गया।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि इस मैच के लिए पुनःनई तिथि की घोषणा की जाएगी। खेल मैदान की स्थिति को एवं मौसम की स्थिति को देखते हुए 30 सितंबर 2024 तक टाई शीट के अनुसार घोषित सभी मैचों को स्थगित किया गया है। दिनांक 29 एवं 30 सितंबर को मौसम एवं मैदान की स्थिति को देखने के बाद लीग मैच की तिथि की घोषणा की जाएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.