Headlines

भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होने के कारण उन के चहरे पर एक अलग ही चमक थी

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 25 February : मुजफ्फरपुर : आज आर्मी भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर से अग्निवीर का 6वा दस्ता ट्रेनिग के लिए दक्षिण भारत की तरफ रवाना हुआ।

भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होने के कारण बहुत ही प्रसन्न थे और उन के चहरे पर एक अलग ही चमक थी। उन्होंने यह भी कहा की भारत माता के अग्निवीर बन कर उन्हे देश सेवा करने का सौभाग्य मिलने से उनका जीवन सार्थक हो गया है यह वो सपना है जो उन्होंने बचपन से देखा था।

SKJ Law College

सेना भर्ती निदेशक ने युवाओं को सूचित किया कि वर्ष 2023- 24 के लिए भारतीय सेना में विभिन्न ट्रेडों की भर्ती की जानी हैं, जिसका 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं। आप सभी भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप ट्रजिस्ट्रेशन करा सकते है।


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी के साथ सेना भर्ती के स्वच्छ निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से गुजर कर भारतीय सेना का हिस्सा बने। सेना भर्ती निर्देशक ने इन अभ्यर्थियों को दलालों से भी सावधान रहने को कहा है।

#agniveer #armyrecruitment #Muzaffarpur