Headlines

74th Republic Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डा. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में

SKJ Law College
Advertisements

Republic Day 26 January : डा. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में देश का 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

SKJ Law College


प्राचार्य डॉ. रेवती रमण ने झंडारोहण कर महाविद्यालय में उपस्थिति सभी अतिथियों, शिक्षक, शिक्षकेत्तरकर्मी, एनएसएस-एनसीसी सहित सभी छात्र एवं छात्राओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी मिलने एवं गणतंत्र होने इतने वर्षों बाद भी आज तक हमारा देश गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार, हिंसा, जातिगत भेदभाव, आतंकवाद आदि समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए, तभी हमारे वीर सपूतों का सपना पूरा होगा। स्वयंसेविका फातिमा फरहीन ने कहा कि भारत का संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्य का भी पाठ पढ़ाता है। हमें राष्ट्रहित के लिए दोनों के बीच सामंजस्य बैठाकर कार्य करने चाहिए।

SKJ Law College


कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट्स ने परेड किए एवं प्राचार्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिए।
एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

SKJ Law College


‘ए देश मेरे’ एवं ‘रंगीलों मोरे ढोलना’ पर ग्रुप डांस, ‘ ए मेरे वतन के लोगों’ पर गीत, ‘हमारे मौलिक अधिकार’ पर नाट्य का मंचन किया गया।


‘मेरा जूता है जापानी’ पर प्रतीक राज के द्वारा प्रस्तुत वेस्टर्न डांस ने सब का मन मोह लिया।

SKJ Law College


कार्यक्रम में डॉ. मो. शाकिर, डॉ. राय बहादुर, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव, डॉ. शीला कुमारी, डॉ. जयनाथ कुमार, डॉ. अशोक, डॉ. रमेश विश्वकर्मा, प्रो. मुकेश कुमार सरदार, अब्दुल अजीज टीके, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. स्वेता झा, सहित ईशा, मोना, बरखा, अमीषा, ऋतु, संस्कृति, अनन्य, फातिमा, प्रतीक, उदय, विक्रम, विवेक, ऋषिका, काजल, आदित्य, युवराज, अबसार, रन्तोष आदि छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

#republicday #republicday2023 #Muzaffarpur