7th Gurukul Chess League गुरुकुल शतरंज लीग 18 जनवरी को
January 16, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 16 January : Gurukul Chess Academy मुजफ्फरपुर के द्वारा बालूघाट स्थित शाखा में दिनांक 18 जनवरी को सातवीं गुरुकुल शतरंज लीग का आयोजन किया जा रहा है।
7th Gurukul Chess League
प्रतियोगिता पूर्व में आयोजित छह संस्करणों के अनुसार आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह ने बताया कि शीर्ष 3 टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। रिपोर्टिंग समय प्रातः 11 बजे रखा गया है। टाइम फॉर्मेट 10+5 होगा।

लीग चरण में सभी टीमों को एक दूसरे से स्पर्धा करने के उपरांत शीर्ष 4 टीमों में सेमीफाइनल एवं इसके उपरांत फाइनल खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए पहले आओ पहले पाओ की नीति पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा रहा है।
औराई–कटरा के पंचायत क्लबों व खेल मैदानों का District Sports Officer ने किया निरीक्षण https://t.co/EBhKUkMJYZ pic.twitter.com/34b2NNvZWb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 13, 2026
विगत छह संस्करणों में टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले है। अबतक 4 टीमें बन चुकी है 17 जनवरी को संध्या 5 बजे तक सभी टीमों की घोषणा के साथ उनके मैचों की जानकारी दे दी जायेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all