Headlines

देवघर एयरपोर्ट के बाद मुजफ्फरपुर की बारी, हो सकता है उड़ानों की शुरुआत – सुरेश शर्मा

SKJ Law College
Advertisements

प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी प्रधानमंत्री का कहा व्यर्थ नहीं जाएगा पताही हवाई अड्डा चालू होगा-सुरेश शर्मा

Muzaffarpur 8 June : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके आवास पर मिले. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वासन दिया कि पताही हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ान की शुरुआत हो सकती है. मंगलवार को पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है जानकारी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी भाषण (जो उसी हवाई अड्डे पर हुआ था) के दौरान पताही हवाई अड्डे को चालू करने की घोषणा कर चुके हैं.छोटे 40-60- सीटर विमान का परिचालन सभव है. पूर्व मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर के विकास के लिए पताही हवाई अड्डा जरूरी है. मुजफ्फरपुर में कपड़ा की सबसे बड़ी मंडी सूतापट्टी है. लीची मुजफ्फरपुर का पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.

SKJ Law College
SKJ Law College

उन्होंने यह भी कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के चालू होने से दरभंगा के आसपास के लोगों को बाहर आने जाने में आसानी हो रही है. लीची भी भेजी जा रही है दरभंगा हवाई अड्डे से, इससे व्यापारियों को फायदा हो रहा है. मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डा होने से बुद्धा सर्किट से जुड़े पर्यटक भी मुजफ्फरपुर आ जा सकेंगे आसानी से. पताही हवाई अड्डा बनने से रोजगार के अवसर भी निकलेंगे.

SKJ Law College


7 जून को देवघर एयरपोर्ट पर भी ट्रायल संपन्न हो गया. कोलकाता से 180 यात्रियों को लेकर जाने वाला इंडिगो ३320 विमान की लैंडिंग देवघर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक हुई. लैंडिंग और टेक ऑफ का ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. डीजीसीए अप्रूवल और उद्घाटन की तिथि घोषणा देवघर एयरपोर्ट की अभी नहीं हुई है.इस बात को सोंचकर की मन प्रसन्न हो जाता है मुजफ्फरपुर से देवघर की हवाई यात्रा संभव हो सकती है.बाबा नगरी जाना होगा अब आसान शायद.

#Muzaffarpurairport #Deogharairport #Muzaffarpurnews