Tech Gadgets
Advertisements

NEw Delhi 8 June : आरबीआई ने ऑटो डेबिट की सीमा बढ़ाकर 15000 कर दी. बिना ओटीपी के आपके कार्ड से 15000 निकल जाएंगे अब. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नई मैंडेट के जरिए 1 अक्टूबर 2021 को आवर आवर्ती लेनदेन को लागू कर दिया था. आरबीआई के अनुसार देश के बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों को चाहिए ओटीपी ईमेल नोटिफिकेशन के बिना ऑटो डेबिट की सुविधा प्रदान करना आवश्यक है.

डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे निकालने वाले और भुगतान करने वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समाचार है. आरबीआई ने बिना ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड के ही ऑटो डेबिट कि सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है. इसे ₹5000 से बढ़ाकर ₹15000 कर दिया है. आरबीआई के इस नियम से अब ग्राहकों को बिना बड़ी रकम में निकल जाएगी या जमा हो जाएगी पर बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच यह नियम बनाना क्या सही है.

आरबीआई ने ई मैंडेट के जरिए 1 अक्टूबर 2021 को ही आवर्ती लेनदेन लागू किया था. इस नियम के अनुसार ग्राहकों को ओटीपी या ईमेल के जरिए ऑथेंटिकेशन के बिना ऑटो डेबिट की सुविधा देना आवश्यक है. ऑटो डेबिट की सुविधा की सीमा 5000 से बढ़ाकर ₹15000 कर दिया गया है. आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से जोड़ने की अनुमति दे दी है. आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास ने बताया मई महीने में यूपीआई के जरिए 10.40 लाख करो रुपए के लेन-देन हुए हैं.

Advertisements


ग्राहकों को तो इससे आसानी होगी पर साइबर फ्रॉड करने वालों को भी इससे आसानी होगी. आए दिन साइबर फ्रॉड हो रहे हैं व्हाट्सएप पर मैसेज इंटरनेट और एटीएम फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में इस तरह के लेनदेन को बढ़ावा देना क्या उचित है?

#RBI

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.