Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 June : मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी में एक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल का निर्माण होना है जो बैरिया बस स्टैंड पर बनेगा. नया बस स्टैंड में बनेगा इसलिए बैरिया बस स्टैंड को कुछ दिनों के लिए खबरा और बखरी में अलग-अलग जगह पर चला जाएगा. इस नई व्यवस्था में पटना समस्तीपुर मोतिहारी बेतिया की तरफ जाने वाली बसें खबरा में मिलेगी जबकि दरभंगा मधुबनी पूर्णिया किशनगंज सीतामढ़ी शिवहर आदि जगहों पर जाने वाली बसों के लिए बखरी में अस्थाई रूप से बस स्टैंड बनाया जाएगा.

Muzaffarpur smart city
Short News

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर तरह-तरह के निर्माण हो रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और बस स्टैंड शिफ्ट किए जाने से बहुत बढ़ने जा रही है. इन दोनों जगहों पर बस स्टैंड के लिए जगह चिन्हित नहीं हुआ है. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद ने इस प्रस्ताव को दिया था. इस प्रस्ताव को एक लगभग मान लिया गया है.

Emlichatti Govt Bus Stand

जिला परिवहन अधिकारी बस स्टैंड को शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गए हैं. अपने प्रस्ताव में उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा था कि लगभग 1500 बस बैरिया स्टैंड से अन्य जगहों के लिए खुलती है. ऐसे में बस स्टैंड के रहते इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल बनाने का काम संभव नहीं है. खबरा में प्रस्तावित जगह बिजली विभाग वन सुरक्षा विभाग की जमीन पर हो सकता है. बेरिया में इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल के निर्माण पर 200 करोड़ की का खर्च आएगा. टेंडर प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है.

Advertisements

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी निर्माण पूरा होने तक मुजफ्फरपुर की जनता को अभी और परेशानियों से गुजरना होगा. अभी तो शहर के अंदर बन रहे कल्याणी मोतीझील सरैयागंज कंपनी बाग के नालों निर्माण की वजह से ही परेशान है. आने वाले दिनों में अब बस स्टैंड के निर्माण को लेकर भी अगले 2 सालों तक तो परेशानी झेलेंगे.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.