Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 June : मुजफ्फरपुर नगर निगम के कार्यकाल समाप्त होते ही मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मुजफ्फरपुर में शनिवार को नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर और पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट स्थिति कंबाइंड बिल्डिंग पहुंचकर कार्यालय में गुटका तंबाकू खा कर गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई और चेतावनी देते हुए जुर्माना लगाया.

नगर आयुक्त ने खुद से कार्यालय ने वालों में 8 कर्मचारियों को रंगे हाथों गुटखा खाकर दीवारों पर थूकते पकड़ा. इन सभी कर्मचारियों के नाम विभाग आदि नोट कर इन पर जुर्माने की राशि जमा करने तक वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जुर्माने की राशि जमा होने तक इनकी वेतन स्थगित रहेगी.

मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं

नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि कंबाइंड बिल्डिंग को 1 साल पहले ही तंबाकू मुक्त परिसर घोषित कर दिया गया था. गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर जिले को तंबाकू मुक्त जिला घोषित किया गया था कुछ दिनों पहले पर हर चौक चौराहों पर पानी पुरिया की दुकानें सजी दिखेंगे और आप जब ध्यान से देखेंगे 50% से ज्यादा लोगों के मुंह में गुटखा पान तंबाकू हर समय चबाते नजर आएंगे. हर तरफ पान तंबाकू गुटखा बेतरतीब ढंग से फेंकने के कारण लाल निशान और गंदगी नजर आएगी. सार्वजनिक वाशबेसिन तो इस कारण से ही जाम हो जाते हैं.

Advertisements

ज्यादातर लोगों को देखेंगे हेलमेट लगाकर या बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाते समय बिना आगे पीछे देखे थूकते नजर आएंगे. इस कारण तो सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है कभी-कभी.

कुछ महीने पहले भी नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में पान गुटखा खाते कर्मचारियों पर नगर निगम में जुर्माने लगाया था. आपको बता दें मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय भी तंबाकू मुक्त परिसर घोषित है तंबाकू की दुकान तो नगर निगम के गेट के बाहर भी नजर आती हैं पर परिसर को क्यों और कैसे तंबाकू मुक्त घोषित किया गया यह सोचने वाली बात है.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.