www.goltoo.in

Muzaffarpur News : MIT Muzaffarpur Startup to Provide Coaching for Bank P.O. with Scholarship

June 12, 2022 | by Goltoo

mit1

MIT Muzaffarpur Startup to Provide Coaching for Bank P.O. with Scholarship

Muzaffarpur 12 June : मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी के 3 शिक्षकों ने एक स्टार्टअप तैयार किया जिसमें बैंक और PO की तयारी कराई जाएगी. एमआईटी के शिक्षकों ने एक सॉफ्टवेयर आधारित स्टार्टअप पे प्लेसमेंट (https://payatplacement.com) को लांच की है. जिसमें PO और बैंक की तैयारी कराई जाएगी. छात्रों को तैयारी के बदले ₹200 प्रतिदिन यानी ₹6000 की स्कॉलरशिप भी मिलेगी.

MIt Muzaffarpur

इसके लिए शर्ते भी रखी गई है जो छात्र नियमित 6 घंटे की पढ़ाई और असाइनमेंट पूरा करेंगे उन्हें ही यह स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसकी मॉनिटरिंग एक एप्लीकेशन के जरिए की जाएगी. राष्ट्रीय स्तर की एक चयन प्रक्रिया के बाद इस स्टार्ट अप का चयन हुआ है.

banner

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के तहत भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की तरफ से एक चैलेंज प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी. इसमें पूरे देश से प्रोजेक्ट मंगाए गए थे. जिसमें से इस स्टार्टअप को एजुकेशन टेक्नोलॉजी कैटेगरी में जगह मिली है. एमआईटी के प्रोफेसर मोहित, प्रोफेसर रवि और प्रोसेसर आशीष ने मिलकर इस स्टार्टअप की शुरुआत की है.

प्रोफेसर रवि ने जानकारी दी कि पहले बैच में 20 युवकों का चयन किया जाएगा. इस चयन के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक होगी. चयन के लिए 17 जून को एमआईटी में ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ऑनलाइन टेस्ट लेकर 20 छात्रों का चयन किया जाएगा.अंग्रेजी रिजनिंग और गणित से जुड़े 50 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एमआईटी की वेबसाइट पर भी दी गई है. स्टार्टअप को एजूटेक कैटेगरी में स्थान मिला .चयन समिति के प्राचार्य डॉ सीबी महतो, रजिस्ट्रार प्रोफेसर मणिकांत प्रोफेसर राकेश कुमार समेत बधाई अन्य ने शुभकामनाएं दी.

इस लिंक पर क्लिक कर आप चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं https://payatplacement.com/

#MITMuzaffarpur #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all